नये सिविल सर्जन बनें डॉ.सुधीर कुमार, अपने कार्य के अतिरिक्त प्रभार के साथ असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्या चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर किया गयापदस्थापित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०२ मार्च
स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ.सुधीर कुमार को अपने कार्य के अतिरिक्त प्रभार के साथ असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्या चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। डॉ.कुमार लम्बे समय से मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न इकाईयो में स्वास्थ्य की सेवा देते रहे हैं। विगत 01 वर्ष से डॉ.सुधीर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के प्रभार मे कार्यरत थे। इनके कार्यकाल में जिले मे AES पर सफल नियंत्रण रहा एवं Zero Death की परिकल्पना साकार रही । प्रभार ग्रहण करते हुए डॉ.कुमार ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुंकी मै जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के पद पर था एवं AES के कार्य को देखता था, जिले में मेरी पहली प्राथमिकता यह होगी की जिलाधिकारी, अन्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग से AES जैसे गंभीर रोग पर नियंत्रण पाया जा सका है। इस वर्ष भी हम सभी Zero Death कि परिकल्पना साकार करेंगें। अपने संबोधन में सभी चिकित्सको, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों से यह अपील की है जो जहाँ पदस्थापित हैं, स-समय अपने कार्यो का निर्वाहन करना सुनिश्चित करेंगें एवं हमेशा आमजनो को बेहतर सेवा देने का प्रयास करे। उन्होंने अपील किया की सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य के जन उपयोगी योजना में गुणात्मक सुधार ही हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया की सभी पदाधिकारी एवं कर्मी जो कार्य कर रहे है, बेहतर कर रहे हैं। उनसे यह भी अपील है कि बेहतर से बेहतर करने की कृपा करेंगें।






