बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वत्व वाद की समीक्षा बैठक आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०७ मार्च

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में स्वत्व वाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अंचलों में लंबित स्वत्व वाद मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वत्व वाद से संबंधित मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करते हुए नियमित रूप से इसकी प्रगति की समीक्षा की जाए। बैठक के दौरान समीक्षा में यह भी पाया गया कि नानपुर, सुरसंड एवं नगर निगम द्वारा समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button