जिलाधिकारी द्वारा स्टेट हेल्थ सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस 05 एंबुलेंस को विभिन्न प्रखंडों में भेजा गया

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०९ मार्च
स्टेट हेल्थ सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस 05 एंबुलेंस को विभिन्न प्रखंडों की ओर रवानगी की गई। सीतामढ़ी समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी रिची पांडेय ने उक्त सभी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। मौके पर डॉ.जेड जावेद, डीपीएम हेल्थ अशीत रंजन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। सदर अस्पताल, सीतामढ़ी, बाजपट्टी, सोनबरसा, परिहार एवं रुन्नीसैदपुर पीएचसी के द्वारा उक्त एंबुलेंस की निःशुल्क सेवा ली जाएगी। उक्त प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ होगा। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया कि एम्बुलेंस में टेक्नीशियन के साथ 37 प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी। यह वातानुकूलित होगा। डायल 102 पर इसकी निःशुल्क सुविधा ली जा सकती है। श्री सिंह नें बताया कि अब जिले में कुल 70 एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है।





