बिहारराज्यलोकल न्यूज़

लंगट सिंह महाविद्यालय में पुलवामा हमले के अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पुलवामा के वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्पद- प्रो. कनुप्रिया

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ फ़रवरी

लंगट सिंह महाविद्यालय में पुलवामा हमले के अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। एनसीसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम  की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया ने की। शहीदों को नमन करते हुए प्राचार्या ने कहा की आज हम जो सुरक्षित वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह केवल हमारी सेना के अदम्य साहस और उनके बलिदान के चलते ही संभव है। उन्होंने कहा की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी केवल अपने बारे में न सोचकर ‘देश के लिए सोचें’। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने कार्यों से राष्ट्र को मजबूती प्रदान करे। हमें अपनी स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारे किसी भी कार्य से देश के गौरव और सैनिकों के सम्मान को कभी ठेस न पहुँचे। एनसीसी अधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने घटना के सैन्य और राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी। सभा में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर डॉ.रीमा कुमारी, डॉ.वेदप्रकाश दुबे, डॉ.आलोक कुमार, डॉ.मणिभूषण, डॉ.गौतम कुमार, डॉ.संतोष अनल, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.प्रदीप कुमार सहित मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button