बिहारराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय सेमिनार में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मधुबन के जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ.विपिन कुमार को मिला ‘बेस्ट साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड”

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २० फ़रवरी

मॉलिक्युलर लैबोरेट्री होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में “ऑनकोजीनॉमिक्स-2026 डिकोडिंग सॉलिड टयूमर्स थ्रू एनजीएस” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, मधुबन के जंतु विज्ञान विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ.विपिन कुमार ने कैंसर शोध पर केंद्रित “कैंसर बर्डन इन रूरल इंडिया: रिव्यू बेस्ड ऑन एविडेंस फ्रॉम मुजफ्फरपुर” विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया, इसी शोध पत्र के आलोक में साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया। सेमिनार में आए वैज्ञानिकों ने चयन के आधार पर डॉ.विपिन को “बेस्ट साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड” दिया। डॉ.विपिन के साथ एल.एस कॉलेज जंतु विज्ञान विभाग की छात्रा सोनिया निशांत ने भी संयुक्त शोध पत्र प्रस्तुत किया। साइंटिफिक ऑफिसर डॉ.मोइत्री बसु ने डॉ.विपिन को कैंसर शोध के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए बधाइयां दी। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, मधुबन के प्राचार्य डॉ.ब्रह्मचारी व्यास नंदन समेत सभी शिक्षकों ने डॉ.विपिन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व की बात है। वहीं अतिथि प्राध्यापक संघ के डॉ.ललित किशोर ने भी डॉ.विपिन के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button