बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा  सीतामढ़ी जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में हुआ प्रारम्भ

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०२ फ़रवरी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा  सीतामढ़ी जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में हुई। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों के कारण परीक्षा का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया की जिलाधिकारी रिची पांडेय द्वारा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई थी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया था कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 100 स्टैटिक दंडाधिकारी, 34 उड़नदस्ता दंडाधिकारी, 10 जोनल एवं 03 सुपर जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, वीडियोग्राफी, प्रवेश द्वार पर सघन जांच तथा 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की गई है साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल एवं जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा अवधि के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सीतामढ़ी में सक्रिय है। जिलाधिकारी स्वयं पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 का आयोजन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button