बिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के तहत Checker Verification में सीतामढ़ी जिले ने एक बार फिर प्राप्त किया राज्य स्तर पर नंबर–1 स्थान

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०३ फ़रवरी

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के तहत Checker Verification में सीतामढ़ी जिले ने एक बार फिर राज्य स्तर पर नंबर–1 स्थान प्राप्त किया है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया की 03 फ़रवरी 2026 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 3,77,397 पात्र परिवारों का 100% सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। श्री सिंह नें बताया की रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि Pending Verification: शून्य (0) Progress: 100% है.यह उपलब्धि जिले की मजबूत प्रशासनिक निगरानी, फील्ड स्तर पर सतत कार्य और टीमवर्क का प्रतिफल है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी नें कहा की जिलाधिकारी रिची पांडेय का मार्गदर्शन, उप-विकास आयुक्त और निदेशक डीआरडीए की मॉनिटरिंग, सुपरवाइजरों की सक्रियता और फील्ड में निरंतर उपस्थिति के कारण यह लक्ष्य हासिल किया जा सका। इस शानदार प्रदर्शन पर जिलाधिकारी द्वारा आवास योजना से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ को बधाई दी गई है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री सिंह ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सीतामढ़ी जिला इसी प्रतिबद्धता के साथ राज्य में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button