बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में PMEGP/PMFME/PM VISHWAKARMA योजना का ऋण वितरण शिविर/कैम्प का हुआ आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०६ फ़रवरी

जिला पदाधिकारी, रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में PMEGP/PMFME/PM VISHWAKARMA योजना का ऋण वितरण शिविर/कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP-1&2), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में विभिन्न बैंको से हितभागी लाभुकों के बीच ऋण की स्वीकृति एवं वितरण का कार्य किया गया। ऋण वितरण शिविर का जिला पदाधिकारी श्री पाण्डेय, उप-विकास आयुक्त, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक संजय सिंह, डीपीएम जीविका, वरीय उप-समाहर्ता बैंकिंग, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभांरभ किया गया। ऋण वितरण शिविर/कैम्प में PMEGP योजनान्तर्गत 12 आवेदको को 112.00 लाख राशि की स्वीकृति एवं कुल 11.65 लाख राशि वितरण की गई। PMFME योजना में 15 आवेदको को कुल 67.12 लाख राशि की स्वीकृति एवं कुल 36.38 लाख राशि वितरण प्रदान की गई। PM Vishwakarma योजनान्तर्गत 02 आवेदको को कुल 02 लाख राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। जिला पदाधिकारी, सीतामढी के द्वारा ऋण वितरण शिविर में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी को संबोधित किया गया एवं ऋण प्राप्त हितभागी को प्राप्त ऋण से रोजगार करने हेतु शुभकामनाएँ दिया गया तथा सभी को आश्वस्थ किया गया कि ऋण वितरण में हर संभव मदद किया जायेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं सभी बैंको को निदेश दिया गया कि माह फरवरी 2026 के अंत तक निर्धारित भौतिक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत ऋण की स्वीकृति/भुगतान निर्वाध रूप से करे साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि सभी बैंक शाखाओ एवं जिला समन्वयक को समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत ऋण की स्वीकृति/भुगतान किया जाए क्योकिं वितीय वर्ष समाप्ति की ओर है। जिला पदाधिकारी द्वारा वरीय उप समाहर्ता बैंकिग एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को सख्त निदेश दिया गया कि जो भी बैंक द्वारा ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान करने में कोताही किया जाता है एवं जो बैंक कैंप से अनुपस्थित है तो उनके विरूद्ध उनके वरीय पदाधिकारी को कडाई से पत्र देने के लिए कहा गया एवं उच्च स्तर पर प्राथमिकता देने का निदेश भी दिया गया। ऋण वितरण शिविर में सभी बैंक के वरीय पदाधिकारी/प्रतिनिधि को कड़े शब्दों में आदेशित किया गया कि जन कल्याणकारी योजनाओं को निर्बाद्ध/सतत् रूप से धरातल पर लागु करें अन्यथा खराब प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधक का सम्पूर्ण सूचना उपलब्ध कराते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई किया जाएगा एवं अग्रेतर प्रोन्नित वाधित करने की कार्रवाई की जाएगी साथ ही मंच पर उपस्थित डीपीएम जिविका को कहा गया कि मंद प्रदर्शन करने वाले बैंको को चिन्हित कर उनके शाखाओं में सचिंत निधि को स्थानान्तरण करते हुए दुत कार्य करने वाले बैंको में राशि जमा किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सीतामढी अकांक्षी जिलो की सूची में सबसे निचले पायदान पर है और बैंक द्वारा इस तरह का अपेक्षित कृत जन कल्याणकारी योजनाओं में कही न कही प्रगति की दिशा को बाधित करता है जो अकर्मणयता का द्योतक है। कैंप में उप-विकास आयुक्त द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए निदेश दिया गया कि भौतिक लक्ष्य को शत्-प्रतिशत पूरा किया जाए साथ ही सभी बैंकर्स को पूर्ण जिम्मेवारी देते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में 11 एवं 18 फरवरी, 2026 को जिला उद्योग केन्द्र में कैम्प करने का निदेश दिया गया। कैम्प में उप-विकास आयुक्त, संयुक्त निदेशक, वरीय उप-समाहर्ता बैंकिग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, संबंधित बैंकों के जिला समन्वयक/प्रतिनिधि, जिला उद्योग केन्द्र के पदाधिकारी/कर्मचारी, जिला संसाधन सेवी के साथ-साथ लाभार्थी ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button