बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में धान अधिप्राप्ति कार्य की हुई समीक्षा

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १२ फ़रवरी

जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उप-समाहर्ता (अधिप्राप्रि), जिला प्रबंधक राज्य खाय निगम, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह सहित सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, मिलर और विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में अभी तक कुल 8075 किसानों से 47926.418 एम.टी धान की खरीद की गई है और 7536 किसानों को 1,07,34,20,020.26 रुपए का भुगतान किया गया है। सीतामढ़ी जिलान्तर्गत कुल निर्धारित लक्ष्य का 54.44 प्रतिशत धान की अधिप्राप्ति की गई है साथ ही अभी तक 6960 एमटी, सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी को की गई है। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधितों को धान अधिप्राप्ति कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। जिन पैक्सों /व्यापार मंडलों के पास भण्डारण क्षमता का अभाव है वो वैकल्पिक व्यवस्था करें और जिन पैक्सों/व्यापार मंडलों के द्वारा 60% तक कैश-क्रेडिट की राशि का उपयोग कर लिया गया है, उन्हें सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के भौतिक निरीक्षणोंपरांत 70% तक कैश-क्रेडिट की राशि उपलब्ध करायी जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button