बिहारराज्यलोकल न्यूज़

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

स्वामी विवेकानंद का जीवन राष्ट्र शक्ति की पहचान है, उनके विचार और कार्य विकसित राष्ट्र के लिए संबल हैं- प्रो.मधु सिंह

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १२ जनवरी

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर प्राचार्या और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो.मधु सिंह ने कहा की स्वामी विवेकानंद का जीवन राष्ट्र शक्ति की पहचान है उनके विचार और कार्य विकसित राष्ट्र के लिए संबल हैं। छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहना है, जिससे आप राष्ट्र और समाज का गौरव बनें।  विवेकानंद जी के विचार पूरी मानवता और विश्व के कल्याण के लिए हैं। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसका विषय सशक्त युवा, सशक्त राष्ट्र था। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार निगम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.हेमा सिंह ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल सदस्य डॉ.शिप्रा आनंद, डॉ. नीलेश लोधी, डॉ.सबीना परवीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ.रामेश्वर राय, डॉ.प्रियंका कुमारी, डॉ.कंचन, डॉ.पूजा शेखर, बाबुल कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button