बिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रमंडलीय आयुक्त ने की विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं के समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर दिया जोर

सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन विभागीय दिशा-निर्देश एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि लक्षित समूहों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ मिल सके- गिरिवर दयाल सिंह

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०५ जनवरी

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने प्रमंडलीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान आयुक्त ने सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, सांख्यिकी विभाग, योजना विभाग तथा निर्वाचन विभाग के कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। बैठक में उप-निदेशक सामाजिक सुरक्षा, उप-निदेशक कल्याण, उप-निदेशक सांख्यिकी, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य प्रमंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयुक्त श्री सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभागीय कार्यों, दायित्वों एवं  वर्क प्लान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आयुक्त ने  सभी संबंधित अधिकारियों को अपने  क्षेत्राधीन जिलों के विभागीय अधिकारियों के साथ प्रत्येक माह कम से कम दो बार नियमित बैठक करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों की सतत निगरानी हो सके और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन विभागीय दिशा-निर्देश एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि लक्षित समूहों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ मिल सके। आयुक्त ने अधिकारियों को समय-समय पर योजनाओं से संबंधित कार्यों का सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने, स्थलीय निरीक्षण करने, प्रगति की समीक्षा करने तथा निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी पूरी जवाबदेही, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें।आयुक्त ने अंत में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का निर्देश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button