77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में उप-मुख्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा नें किया झंडोतोलन
संविधान नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करता है, संविधान की शक्ति और लोकतंत्र का उत्सव है गणतंत्र दिवस - विजय सिन्हा, उप-मुख्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २६ जनवरी
77वें गणतंत्र दिवस के असवर पर पंडित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में उप-मुख्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा झंडोतोलन किया गया. इस अवसर पर श्री सिन्हा नें प्रदेशवासियों और मुजफ्फरपुर जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है। संविधान नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करता है और कानून के समक्ष सभी व्यक्तियों की समानता व सम्मान सुनिश्चित करता है। उप-मुख्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री ने कहा कि 77 वर्षों के बाद भी भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। गणतंत्र दिवस केवल परेड या औपचारिकता का उत्सव नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी और लोकतंत्र की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। संविधान के मूल आदर्श न्याय, स्वतंत्रता, समानता और धर्मनिरपेक्षता आज भी भारत के शासन की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से संविधान के सिद्धांतों को अपने जीवन और समाज के व्यवहार में अपनाने की अपील की। श्री सिन्हा नें कहा कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि संविधान केवल कागज पर नहीं, बल्कि हमारे जीवन और समाज में अमल में होना चाहिए।







