रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया- डॉ.मधु सिंह, प्राचार्या

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ३० जनवरी
रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी के 78 वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर प्राचार्या और उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.मधु सिंह ने कहा शहीद दिवस का उद्देश्य गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ उन सभी वीरों को याद करना है, जिन्होंने देश की आजादी, एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। डॉ.सिंह नें कहा की शहीद दिवस हमें याद दिलाता है कि आजादी कितनी कुर्बानियों से मिली है। हम भी सच्चे देशभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अशोक निगम ने कहा शहीद दिवस हमें बलिदान, अहिंसा और सद्भावना की याद दिलाता है। डॉ.निगम नें कहा की पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है। मौके पर डॉ.रामेश्वर राय, डॉ.रेणुबाला, डॉ.हेमा सिंह, डॉ.नूपुर वर्मा, डॉ.चेतना वर्मा, डॉ.नीतू सिंह, डॉ.प्रियंका,डॉ.अन्नू कुमारी, डॉ.पुतुल कुमारी, डॉ.अभय सिंह, डॉ.निशात फातिमा, डॉ.अनिमा, डॉ.विनीता रानी, डॉ.नीलू, डॉ.नीलेश लोधी, डॉ.मंजुल श्री डॉ.शिप्रा आनंद, डॉ.राकेश रंजन, डॉ. धनंजय, संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में कर्मी और छात्राएं उपस्थित रहीं।





