बिहारराज्यलोकल न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है : डॉ.अनिता सिंह, प्राचार्या

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०८ मार्च

रामदयालु सिंह महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ.अनिता सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राज ने कहा कि महिला दिवस उनके अधिकारों एवं संघर्ष की बात करता है। महिलाओं को मजबूत बनाने की दृष्टि से कई कानून भी बनाए गए हैं। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 2005 उन्हें आर्थिक समानता का अधिकार दिलाता है। 21वीं सदी में महिलाएं सशक्त हुई है और सफलता का परचम लहरा रही है। निबंध प्रतियोगिता के लिए डॉ.रजनीकांत पांडे, डॉ.देवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ.नीरज मिश्रा, तथा डॉ.चौधरी संजय कुमार सिंह ने महती भूमिका निभाई, वहीं पोस्टर मेकिंग के निर्णायक मंडल में डॉ.प्रियंका दिक्षित, डॉ.कृतिका वर्मा, डॉ.आरती मित्रा तथा डॉ.अमिता त्रिवेदी ने अपना महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया। महाविद्यालय के सांस्कृतिक घटक ‘विरासत’ के समन्वयक डॉ.नीरज मिश्रा के नेतृत्व तथा निर्देशन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा नाटक,गायन तथा कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी, सिंपी कुमारी, अंकित कुमार एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निकिता सहनी, शांभवी श्रेया एवं एंजेल ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कुमारी निधि, राजेश कुमार उर्फ गोलटू, पंकज, तथा इंदल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!