विराट व्यक्तित्व और प्रभावशाली कृतित्व के स्वामी थे रामश्रेष्ठ बाबु- देवेश चंद्र ठाकुर, सांसद, सीतामढ़ी
रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज चोचहां में भी महाविद्यालय के सचिव आमोद कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य, शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों द्वारा रामश्रेष्ठ बाबु की तश्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके दी गयी श्रद्धांजलि

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०९ दिसम्बर
रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज, चोचहां के संस्थापक सचिव ई.रामश्रेष्ठ सिंह की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सीतामढ़ी जिले के सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि वे एक महान समाजसेवी एवं शिक्षाविद् थे। वे अनवरत शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगे रहे। वे लोगों के दुख दर्द से सरोकार रखते थे। ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अलख जगाने के लिए उन्होंने कई अभियान भी चलाया। इसी उद्देश्य से उन्होंने रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज की स्थापना की, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। मुजफ्फरपुर सांसद डॉ.राजभूषण चौधरी ने रामश्रेष्ठ बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका विराट व्यक्तित्व मुजफ्फरपुर की जनता को प्रेरित करता रहेगा। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने रामश्रेष्ठ बाबू को विराट हृदय वाला व्यक्तित्व बताया। उनकी ईमानदारी, मेहनत और कर्मठता वाली छवि समाज के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने गरीब परिवारों के बीच शिक्षा का अलख जगाने का काम लगातार किया। उन्हें गरीबों के मसीहा के रूप में भी जाना जाता है। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सीखने की जरूरत है। उनके सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा को लोग आज भी याद करते हैं। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सुबोध कुमार सिंह, शैलेश कुमार शैलू, मनीष कुमार, डॉ. संजय पंकज, डॉ. आर.के टंडन, डॉ. लीला पांडे, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष रंजीत साहनी, अमरीश कुमार, अमित कुमार, चंद्रिका प्रसाद साहू, अशोक झा, शशि रंजन शर्मा, मो.असगर, आलोक कुमार, डॉ.सतीश कुमार, डॉ.ललित किशोर, डॉ.अनिल धवन, गौरी शंकर, अमित पांडे आदि मौजूद थे। वहीं रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज चोचहां में भी महाविद्यालय के वर्तमान सचिव आमोद कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य, शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों द्वारा अपने संस्थापक सचिव रामश्रेष्ठ बाबु की तश्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. नीलू सिंह, विनोद कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जीवन में उतारने की बात कही।