बिहार विजन डॉक्यूमेंट-2047 का उद्देश्य राज्य के विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और बुनियादी ढांचे को सशक्त करना है- रिची पांडेय, जिलाधिकारी

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०१ दिसम्बर
बिहार विजन डॉक्यूमेंट-2047 का उद्देश्य राज्य के विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और बुनियादी ढांचे को सशक्त करना है। यह इन क्षेत्रों में ठोस और दीर्घकालिक समाधान प्रस्तुत करेगा और बिहार को राष्ट्रीय औसत से ऊपर ले जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आम लोगों की राय से बिहार को विकसित प्रदेशों की श्रेणी में लाने के लिए विजन-2047 डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी, जिसका लोकार्पण 26 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। विजन डॉक्यूमेंट 2047 से संबंधित प्रथम चरण में विकसित बिहार- 2047 सिटीजन सर्वे कराया जाना है, जिसमें प्रारंभिक लक्ष्य अधिक से अधिक संख्या में आम लोगों का फीडबैक प्राप्त किया जाना है। उक्त बातें जिलाधिकारी रिची पांडेय ने विजन डॉक्यूमेंट–2047 से संबंधित सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कहीं। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री पांडेय के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विजन डॉक्युमेंट से संबंधित लोगों का फीडबैक बड़े पैमाने पर लिया जाना है। इस हेतु सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए सघन प्रचार अभियान चलाना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों का फीडबैक प्राप्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि बिहार के भविष्य को आकर दें।विकसित बिहार-2047 सर्वे में भाग लें। विकसित बिहार सर्वे में भाग लेने के लिए इसे क्लिक करें। हिंदी और अंग्रेजी दोनों का ऑप्शन है। अपना डिटेल्स भरते हुए राज्य के विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे-शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, और बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की दिशा में इन क्षेत्रों में ठोस और दीर्घकालिक समाधान प्रस्तुत करने के मद्देनजर आप अपना महत्वपूर्ण सुझाव फीडबैक के रूप में दें। इस लिंक पर क्लिक कर फीड बैक दिया जा सकता है। https://erp.bipard.co.in/citizen-survey/bihar-vision-document