बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली अभियान, सात निश्चय वन एवं टू, कृषि टास्क फोर्स, पैक्स चुनाव 2024, धान अधिप्राप्ति, मनरेगा योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की हुई समीक्षा

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २४ नवम्बर  

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली अभियान, सात निश्चय वन एवं टू, ‌ कृषि टास्क फोर्स, पैक्स चुनाव 2024, ‌ धान अधिप्राप्ति, मनरेगा योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान आदि की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, अपर समाहर्ता आपदा मनोज कुमार, समाहर्ता विधि व्यवस्था सुधीर कुमार सिन्हा ‌ डीआरडीए डायरेक्टर संजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी श्री सेन ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने, मानक के अनुरूप स-समय कार्य पूरा करने तथा लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिला मत्स्य पदाधिकारी बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के बैठक से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। ‌उनके कृत्य को ‌लापरवाही ‌ मानते हुए जिलाधिकारी ने जिला मत्स्य पदाधिकारी का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत विगत एक माह में शुरू किये गये कार्य एवं उपलब्धि की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण, हर खेत सिंचाई का पानी, तालाबों/ पैन एवं कुओं का  जीर्णोद्धार, ‌ चापाकलों के पास सोख्ता निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, टपकन सिंचाई, चेक डैम का निर्माण आदि की समीक्षा की। कृषि विभाग के अंतर्गत नये जल स्रोतों का सृजन, खेत पोखर ‌ आदि की समीक्षा में पाया गया कि शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। विभाग के द्वारा 22 योजना शुरू किए गए और सभी कार्य समय पर पूरा कर लिए गए हैं। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत नए जल स्रोतों के और खेत पोखर की समीक्षा के दौरान पाया गया कि उनके द्वारा शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। इनके द्वारा 53 योजना ‌ शुरू किया गया तथा सभी कार्य समय पर पूरा कर लिए गए हैं। भवन निर्माण विभाग अंतर्गत भावनों  में ‌छत वर्षा जल संचयन संरचना के निर्माण में 93.13% उपलब्धि हासिल की गई है। 582 योजनाओं में से 542 योजनाओं में पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत भावनाओं में छत वर्षा जल संचयन संरचना निर्माण में 83.33% उपलब्धि हासिल की गई है। 24 योजनाओं में से 20 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा टपकन सिंचाई ‌ की समीक्षा के दौरान पाया गया कि ‌अक्टूबर माह में 421 कार्य शुरू किए गए जिसमें सभी कार्य समय पर पूरा कर लिए गए। नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत विगत माह सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार के लिए 212 का चयन किया गया जिसमें से 177 कुओं का जीर्णोद्धार कर दिया गया है तथा 83.49% उपलब्धि हासिल की गई है। सार्वजनिक कुओं के किनारे सोख्ता निर्माण में 82.55% की उपलब्धि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा विगत एक माह में प्राप्त की गई है। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत विभागवार कार्य की समीक्षा करते हुए  जिलाधिकारी  ने ‌ न्यून प्रदर्शन करने वाले ‌अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया। मनरेगा के तहत योजनाओं का कार्यान्वयन, मानव दिवस का सृजन ‌ की समीक्षा की गई। मनरेगा के तहत खेल मैदान निर्माण कार्य एवं भूमि की पहचान करने में उदासीनता के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के साथ-साथ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पारु, बोचहा ,मीनापुर एवं गायघाट से स्पष्टीकरण करते हुए जिलाधिकारी ने वेतन भुगतान स्थगित करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मानव दिवस सृजन एवं मनरेगा के मजदूरों को कार्य आवंटन करने में खराब प्रदर्शन के कारण जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मुरौल का ‌वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश डीडीसी को दिया साथ ही मोतीपुर, सकरा, साहेबगंज, बोचहा एवं गायघाट के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश उप-विकास आयुक्त को दिया। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत टॉयलेट क्लिनिक, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, यूजर चार्ज कलेक्शन आदि की भी समीक्षा कर ‌ आवश्यक निर्देश दिया गया। पैक्स चुनाव 2024 ‌ के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी ‌के साथ कोषांगवार समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को ब्लॉक का विकसित करने तथा ‌निर्वाचन प्राधिकार द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देश के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने कोषांग से संबंधित कार्यों का पूरी जवाबदेही से ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। जिला अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की अवधि 1 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 तक निर्धारित है जबकि सीएमआर प्राप्ति की अवधि 1 नवंबर 2024 से 15 जून 2025 तक निर्धारित है। वर्ष 2024- 25 में 15889 किसानों का निबंधन ‌ हुआ है जिसमें रैयत 11011 तथा गैर रैयत 4878 है। जिलाधिकारी ने ‌ अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने तथा लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने को कहा। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!